June 23, 2026

सेंसेक्स में 1.50 प्रतिशत निफ्टी में ये गिरावट 1.35 प्रतिशतकी गिरावट.

दिल्ली, भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी गिरावट रही। बाजार की यह गिरावट बीते 2 साल की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। निवेशकों को करीब 17 लाख करोड़ रुपए का नुक़सान होने का अनुमान है।

दरअसल अमेरिकी फेडरल रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी। इस फैसले के बाद अमेरिकी बाजार भी धराशाई हो गया था। इस फैसले का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखा गया। बाजार की गिरावट की दूसरी सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से जमकर बिकवाली करना है।

आज सेंसेक्स में 1.50 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे सेंसेक्स 1177 पॉइंट नीचे आ गया और मार्केट क्लोज होने पर सेंसेक्स 78,041.33 पॉइंट पर पहुंच गया. वहीं निफ्टी भी 320 पॉइंट से नीचे आकर 23,631.25 पॉइंट पर बंद हुआ। निफ्टी में ये गिरावट 1.34 प्रतिशत है

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.