June 24, 2026

दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक महेश नेगी को अदालत से मिली क्लीन चिट

द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी को दुष्कर्म और धमकी के मामले में पुलिस के बाद अब अदालत से भी क्लीनचिट मिल गई है। एक महिला ने नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था और दावा किया था कि उसकी बेटी के पिता विधायक हैं। पुलिस ने पहले ही मामले में फाइनल रिपोर्ट दर्ज कर दी थी जिसके बाद महिला ने अदालत में याचिका दायर की।

द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी को पुलिस के बाद अदालत ने दुष्कर्म व आपराधिक धमकी देने के मामले में क्लीन चिट दे दी है। द्वाराहाट की ही एक महिला ने पूर्व महेश नेगी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पीड़िता ने यह भी दावा किया था कि उसकी पुत्री के पिता विधायक महेश नेगी हैं।
ऐसे में महिला की ओर से बेटी के भरण पोषण के लिए विधायक के खिलाफ परिवार न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया गया। इस मामले में पुलिस पहले ही फाइनल रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। पुलिस का कहना था कि जांच में कोई तथ्य नहीं मिले।
इसके बाद महिला ने अदालत में प्राथनापत्र दाखिल किया, जिसके बाद अदालत के आदेश पर पूर्व विधायक महेश नेगी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में 05 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद महेश नेगी की तहरीर पर महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मुकदमा 11 सितंबर को दर्ज हुआ

पूर्व विधायक की ओर से महिला के खिलाफ दो करोड़ रुपये का मानहानि का दावा भी किया है। यह मामले अदालत में विचाराधीन हैं।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.