June 24, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन।

दिल्ली , पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को रात 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स लाया गया। वे घर पर बेहोश हो गए थे। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

डॉ मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। साल 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे थे और भारत के बड़े अर्थशास्त्रियों में उनकी गिनती होती थी। उन्होंने चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय और ग्रेट ब्रिटेन में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। मनमोहन सिंह को हमेशा अपने सरल और शांत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे देर रात दिल्ली पहुंचेंगे।मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल ने लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया है।इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी मीटिंग रद्द कर दी गई है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एम्स पहुंच गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी भी थोड़ी देर में एम्स पहुंच सकते हैं।

Former Prime Minister Dr. Manmohan Singh passes away.

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.