June 24, 2026

यूपी से इलाज करा कर लौट थे पूर्व फौजी, कार हादसे में मौत

बरेली से उपचार करा कर लौट रहे पूर्व फौजी की कार फाल्दा पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह स्वयं कार चला रहे थे। जिसमें उनकी मृत्यु हो गई है। जबकि वाहन में बैठे दो अन्य घायल हो गए।

एनडीआरएफ व दमकल कर्मियों ने घायलों को खाई से निकाला तथा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। सभी कोणों से जांच की जा रही है।

कपकोट के फरसाली, मल्लादेश निवासी 50 वर्षीय बिशन गिरी पुत्र सोबन गिरी बुधवार की देर रात बरेली से हार्ट व टाइफाड़ का उपचार कराकर घर लौट रहे थे। बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग के फाल्दिया पुल के पास कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई।

घटना में उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि वाहन में सवार 35 वर्षीय बसंत गिरी पुत्र भवान गिरी तथा 34 वर्षीय अनिल गिरी पुत्र गोविंद गिरी घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भर्ती किया। दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया है। मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री है।

मृतक बिशन गिरी भारतीय सेना से पूर्व सैनिक थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह गांव में खेती-किसानी और सामाजिक कार्यों से जुड़े थे। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.