June 24, 2026

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत आज ऋषिकेश के बीस बीघा कॉलोनी क्षेत्र पहुंचे, पीड़ितों से मिले

प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस बल के माध्यम से माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की आड़ में वर्षों से बसे हुए लोगों को बिना कोई पूर्व नोटिस दिये बेदखल किये जाने की सरकार की कार्यवाही के चलते आमजन में भय के साथ आक्रोश भी है जिसके चलते विगत दिनों में स्थानीय लोगों और पुलिस में संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हुई।

सुप्रीम कोर्ट के ऋषिकेश क्षेत्र में खाली पड़ी वन भूमि को कब्जे में लिये जाने के निर्देशों की आड़ में पुलिस प्रशासन द्वारा यहां वर्षों से बसे हुए लोगों को बेघर किये जाने की कार्यवाई से असंतोष व्याप्त है। सरकार को यहां वर्षों से निवास कर रहे लोगों के अधिकारों के विषय में सुप्रीम कोर्ट में मजबूत पैरवी करनी चाहिये।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत आज ऋषिकेश के बीस बीघा कॉलोनी क्षेत्र पहुंच कर सरकार द्वारा बेघर किये जाने के खिलाफ आंदोलनरत स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनका पक्ष जाना।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.