June 24, 2026

फर्जी दस्तावेज बनाकर पूर्व विंग कमांडर के पिता के चार फ्लैट कब्जाए

कनखल थाना क्षेत्र में फर्जीवाड़ा कर कूटरचित दस्तावेज बनाकर चार फ्लैटों पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। सेवानिवृत्त विंग कमांडर की तहरीर पर पुलिस ने एक संत सहित दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज बनाने सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, मनमोहन सिंह पेंटल पुत्र स्व. सरदार सिंह पेंटल निवासी रामबाग सोसाइटी मकरपुरा रोड थाना मकरपुरा जिला बड़ोदरा गुजरात ने शिकायत दी। बताया कि वह एयरफोर्स विंग कमांडर के पद से सेवानिवृत्त हैं। बताया कि उनके पिता सरदार करतार सिंह ने वर्ष 2000 में कनखल में गायत्री लोक अपार्टमेंट में चार फ्लैट खरीदे थे।

मुकदमा दर्ज
इन फ्लैटों के बारे में उन्हें बताया था। पांच नवंबर 2003 को उनके पिता की दिल्ली में मौत हो गई थी। इसके बाद वह गायत्री लोक अपार्टमेंन्ट कनखल आए थे। यहां अपने पिता के चारों फ्लैटों में ताला लगा दिया था। इसकी चाबी आज भी उनके पास है। बीच में कई बार यहां आते रहे।

आरोप है कि उन्हें जानकारी मिली कि फ्लैटों में वर्तमान में किसी महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कब्जा कर लिया। उसने फ्लैटों को अपना बताते हुए शरद पुरी शिष्य संतोष पुरी निवासी जगजीतपुर कनखल से खरीदने की बात बता बताई। बताया कि उसके पिता ने फ्लैट किसी शरद पुरी को न तो बेचे थे और न ही दान में दिए थे।

 

फ्लैटों के बिजली के बिल आज भी पिता के नाम पर आ रहे हैं। बीमारी के चलते लंबे समय से वह हरिद्वार नहीं आ पाए थे। आरोप है कि एमके त्रिपाठी व शरद पुरी ने धोखाधड़ी कर चारों फ्लैटों के फर्जी दस्तावेज बनाकर कब्जा कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि धोखाधड़ी सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.