Recent Posts

August 16, 2026

भारत के स्वतंत्रता सग्राम के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है, गांधी जी की 30 जनवरी 1948 को हुई निर्मम हत्या कर दी गई थी। 30 जनवरी को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों को देशवासी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया।

आज कचहरी परिसर में जिलाधिकारी सोनिका ने कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ स्वतंत्रता सग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह सहित कलेक्ट्रेट एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी जी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के कैंप स्थल पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि, न्याय की यह महायात्रा गांधी जी के विचारों से ही प्रेरित है और जो भी उनकी विचारधारा को कुचलने की कोशिश करेंगे, वहां हम खड़े मिलेंगे।

 

 

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.