June 23, 2026

अच्छी ख़बर: महिला होमगार्ड के 330 पदों पर जल्द होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड में भर्ती की तैयारी कर रही बेटियों के लिए खुशखबरी है कि राज्य में जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा कराने पर असमंजस था। लेकिन शासन स्तर पर निर्णय लिया गया कि भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। इन महिलाओं की भर्ती शारीरिक परीक्षा और शैक्षिक योग्यता के आधार पर की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में इस समय लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों और पुलिस कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। इसमें पुरुष और महिला होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में रैतिक परेड में महिला होमगार्डों की भर्ती की घोषणा की थी।

उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून होमगार्ड के पदों पर भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है। होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैं। जिसमें 215 होमगार्ड महिला तैनात हैं। ये महिला होमगार्ड देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में सेवा दे रही हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.