June 24, 2026

सरकार ने लोक सेवा अधिकरण में इन दो पूर्व अधिकारियो को बनाया सदस्य देखिए आदेश

 

उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण में रिटायर आईएफएस अरुण सिंह रावत व रिटायर आईएएस कैप्टन आलोक शेखर तिवारी को सदस्य मनोनीत किया गया है।

प्रमुख सचिव प्रदीप पंत ने मनोनयन की अधिसूचना जारी की।

 

श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अधिकरण) अधिनियम, 1976 (यथा उत्तराखण्ड राज्य में प्रवृत्त) की धारा 3 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के मा० मुख्य न्यायाधीश की संस्तुति से श्री अरूण सिंह रावत, से०नि० भारतीय वन सेवा अधिकारी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण, देहरादून में उपाध्यक्ष (प्रशासकीय) के पद पर नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं

 

श्री अरूण सिंह रावत की जन्मतिथि 07.09.1963 है।

 

श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अधिकरण) अधिनियम, 1976 (यथा उत्तराखण्ड राज्य में प्रवृत्त) की धारा 3 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके मा० उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल के मा० मुख्य न्यायाधीश की संस्तुति से श्री कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, से०नि० भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण, देहरादून में सदस्य (प्रशासकीय) के पद पर नियुक्त किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

 

2- श्री कैप्टन आलोक शेखर तिवारी की जन्मतिथि 25.12.1960 है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.