June 23, 2026

व्यावसायिक वाहनों को चलाने की ट्रेनिंग सरकार कराएगी, प्रतिदिन दिए जाएंगे 100 रुपए 

 

परिवहन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं तलाश रहे युवाओं को भारी व्यावसायिक वाहनों को चलाने की ट्रेनिंग सरकार कराएगी

 

ट्रेनिंग की फीस का भुगतान सरकार खुद करेगी

प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिदिन 100-100 रुपये भी दिए जाएंगे

 

देहरादून में झाझरा स्थित इंस्टिटयूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) में यह ट्रेनिंग कराई जाएगी

 

प्रथम चरण में एससी, एसटी, ओबीसी के साथ साथ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के 1000 युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी

 

21 से 23 दिन की इस ट्रेनिंग का सामान्य शुल्क व हास्टल खर्च 17 हजार 750 रुपये बैठता है

 

परिवहन विभाग इस पूरे खर्च को उठाएगा

 

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर परिवहन विभाग इस योजना को शुरू कर रहा है

 

संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने इस योजना की पुष्टि की

 

व्यावसायिक वाहनों के लाइसेंस के लिए आवेदन का किसी प्रतिष्ठित संस्थान से 21 से 24 दिन का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है

 

 

इस प्रशिक्षण के बाद ही कामर्शियल वाहन चलाने का लाइसेंस मिल सकता है

 

 

फिलहाल मुफ्त ड्राइविंग योजना देहरादून के आईडीटीआर में शुरू की गई है

 

 

आगे इसे दूसरे जिलों में भी शुरू करने पर विचार किया जाएगा

 

 

आवेदन दून आरटीओ कार्यालय अथवा सीधा आईडीटीआर में किया जा सकता है

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.