Recent Posts

September 21, 2026

नगरा तराई में बन रहा भव्य मां पूर्णागिरी मंदिर, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह क्षेत्र खटीमा नगरा तराई में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित हो रहे भव्य मां पूर्णागिरी मंदिर का नवनिर्वाचित दर्जा राज्य मंत्री किशन सिंह किन्ना ने विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर निर्माण कार्यों की प्रगति और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधीक्षण अभियंता हितेश कुमार, शंकर धामी, भाजपा मंडल महामंत्री भुवन भट्ट सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

दर्जा राज्य मंत्री किशन सिंह किन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास के साथ-साथ प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगरा तराई में बन रहा मां पूर्णागिरी मंदिर इसी सोच का एक भव्य उदाहरण है, जिसका स्वरूप अत्यंत आकर्षक और श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों से मां पूर्णागिरी धाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब खटीमा क्षेत्र में भी इस भव्य मंदिर के दर्शन का अवसर मिलेगा। इससे धार्मिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

किशन सिंह किन्ना ने विश्वास जताया कि मंदिर के पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। साथ ही यह श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनकर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगा।

किशन सिंह किन्ना ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री

भुवन भट्ट भाजपा मंडल महामंत्री

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.