June 23, 2026

Haryana and Jammu Kashmir Assembly Elections: Exit polls show Congress has majority in Haryana, claim of hung mandate in Jammu Kashmir.

हरियाणा और जम्मू कश्मीर में शनिवार को हुए विधानसभा चुनावों में अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल में दोनों राज्यों में कांग्रेस की जीत का दावा किया गया है। अधिकांश एजेंसियों ने हरियाणा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने और जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस और नेशनल कॉफ्रेंस के गठबंधन को बहुमत मिलने का दावा किया है। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में तो हरियाणा में एक चरण में मतदान हुआ है। जम्मू कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा की 90-90 सीटें है। जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्टूबर को मतदान हुआ था. जबकि हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान हुआ है।

रिपब्लिक मैट्रराइज के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 55-62 तो भारतीय जनता पार्टी को 18-24 सीटें मिलने,

पीपुल प्लस के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 49-61 सीटें मिलने की बात कही गई है. जबकि भाजपा को 20-32 सीटे मिलने,

ध्रुव रिसर्च ने भी कांग्रेस को 50-64 सीटें मिलने , भाजपा को 22-32 सीटें मिलने, भास्कर के एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को 44-54 सीटें, भाजपा को 15-29, सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

वहीं जम्मू कश्मीर में पीपुल पल्स ने कांग्रेस को 46-50 सीटें भाजपा को 23-27, पीडीपी को 7-11 और अन्य को 4-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉफ्रेंस की गठबंधन को 35-40 सीटें , भाजपा को 20-25 सीटें ,पीडीपी को 4-7 तो अन्य को 12-16 सीटें मिलने का दावा किया गया है।

2014 में अविभाजित जम्मू कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 25 सीटें, कांग्रेस को 12 सीटें, नेशनल कॉन्फ्रेंस को 15 सीटें, पीडीपी को 28 सीटें मिली थी. जबकि 10 सीटों पर अन्य उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी।

हरियाणा विधानसभा के लिए 2019 में हुए चुनाव में 90 सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा को सबसे ज्यादा 40 सीटें मिलीं। कांग्रेस 31 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी। विधानसभा चुनाव में जजपा 10 सीटें जीतने में सफल रही। सात निर्दलीय, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) एक और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी।

Haryana and Jammu Kashmir Assembly Elections: Exit polls show Congress has majority in Haryana, claim of hung mandate in Jammu Kashmir.

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.