Recent Posts

September 21, 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए हॉकी स्टार वंदना कटारिया को राष्ट्रपति भवन से मिला विशेष निमंत्रण

Vandana Katariya

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले विशेष समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। राष्ट्रपति भवन से भेजा गया निमंत्रण पत्र शनिवार को डाक विभाग द्वारा हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित उनके आवास पर परिजनों को सौंपा गया।

इन दिनों आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियों के चलते वंदना कटारिया मुंबई में प्रशिक्षण ले रही हैं। ऐसे में उनके परिजनों ने फोन के माध्यम से उन्हें राष्ट्रपति भवन से प्राप्त इस विशेष निमंत्रण की जानकारी दी।

महामहिम राष्ट्रपति की ओर से मिले इस सम्मानजनक आमंत्रण से वंदना कटारिया के परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने इसे न केवल वंदना के लिए बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण बताते हुए राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया।

वंदना कटारिया के भाई चंद्रशेखर ने बताया कि परिवार इस सम्मान से बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा कि निर्धारित दिशा-निर्देशों और प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वंदना स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में आयोजित समारोह में शामिल होंगी।

गौरतलब है कि वंदना कटारिया भारतीय महिला हॉकी की सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें पद्मश्री सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। राष्ट्रपति भवन से मिला यह विशेष निमंत्रण उनकी उपलब्धियों और देश के खेल जगत में उनके योगदान का एक और सम्मान माना जा रहा है।

चंद्रशेखर, वंदना कटारिया के भाई

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.