June 24, 2026

भीषण सड़क हादसा : दून निवासी एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे  में मौके पर 4 लोगो की मौत हो गई हैं. वहीं 2 गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज  जारी है. मृतकों में 3 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है. दरअसल परिवार देहरादून से मुरादाबाद आ रहा था. इस दैरान  तेज रफ्तार स्कार्पियो कार मोड़ते समय अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई. यह हादसा कांठ थाना इलाके के रसूलपुर रेल फाटक के पास रविवार  सुबह हुआ है।

हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। परिवार देहरादून से मुरादाबाद के मुगलपुरा में अपने रिश्तेदार के यहां आ रहा था। हादसे में कार सवार 2 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया, हादसा कांठ थाना क्षेत्र में रसूलपुर रेलवे फाटक के पास रविवार को सुबह करीब 6 बजे हुआ है। स्कार्पियो को परिवार का ही एक युवक चला रहा था। उसे अचानक नींद की झपकी आने की वजह से कार सड़क किनारे खड़े पोल में जा टकराई। हादसे के वक्त कार की रफ्तार काफी तेज थी। इसलिए कार सवार सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया, देहरादून में 13 G मोहल्ला डाडीपुर थाना तिलक रोड निवासी अतुल रस्तोगी (25 साल) रात में करीब 2 बजे देहरादून से अपने परिवार के साथ स्कार्पियो से मुरादाबाद के लिए निकले थे।

कार को अतुल रस्तोगी चला रहे थे। उनके साथ कार में उनका फुफेरा भाई पंकज रस्तोगी (28 साल), मां आरती रस्तोगी (45 साल) पत्नी स्व. दिलीप रस्तोगी, बुआ संगीता रस्तोगी (35 साल), पत्नी पंकज रस्तोगी, बहन आशिका रस्तोगी (18 साल) और दूसरी बहन मानवी रस्तोगी (20 साल) भी सवार थी।

अतुल बोले- मुझे नींद की झपकी आ गई, मेरे सिवाए कोई नहीं बचा।हादसे के वक्त कार चला रहे अतुल रस्तोगी इस वक्त नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी छोटी बहन मानवी रस्तोगी को भी शहर के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.