June 24, 2026

वरिष्ठ सचिव मीनाक्षी सुंदरम से हुए दुर्व्यवहार के मामले में आईएएस एसोसिएशन, मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले।

उत्तराखंड , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में आईएएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ सचिव मीनाक्षी सुंदरम से हुए दुर्व्यवहार के मामले और विभिन्न विषयों पर भेंट वार्ता की। गत दिवस वरिष्ठ सचिव मीनाक्षी सुंदरम और बेरोजगार संघ के नेता बाबी पंवार के बीच में विवाद हो गया था। इसके बाद से ही दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

भेंट वार्ता के दौरान आईएएस एसोसिएशन द्वारा बीते दिन सचिवालय में शासन के वरिष्ठ सचिव मीनाक्षी सुंदरम से हुए दुर्व्यवहार के मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया गया। आईएएस एसोसिएशन द्वारा शासन में सुरक्षित कार्य प्रणाली को विकसित किए जाने को लेकर भी मुख्यमंत्री से निवेदन किया गया। आईएएस एसोसिएशन द्वारा जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे अधिकारियों और सचिवालय कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी विशेष रूप से ध्यान दिए जाने का आग्रह किया गया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी को प्रभावी ढंग से नियमानुसार बिना किसी दबाव के कार्य करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को राज्य की जनता के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि आईएएस एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर, सचिव शैलेश बगौली एवं अन्य सचिवगण मौजूद रहे।

IAS Meenakshi Sundaram

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.