September 25, 2026

भाजपा सांसद उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के पुजारियों से तत्काल माफी मांगे

यूकेडी ने भाजपा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप का पुतला फूंका

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल ने यूपी के भाजपा सांसद धर्मेन्द्र कश्यप का पुतला फूंका है। बुद्ध पार्क में दल ने सांसद से जागेश्वर धाम के पुजारियों से तत्काल माफी मांगने को कहा है। माफी न मांगने पर उन्हें उत्तराखंड में प्रवेश नहीं देने को चेताया है। रविवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट के नेतृत्व में पुतला दहन हुआ।

केन्द्रीय महामंत्री सुशील उनियाल ने कहा कि भाजपा सांसद उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम के पुजारियों से तत्काल माफी मांगे। जिलाध्यक्ष दिनेश ने कहा कि सांसद को उत्तराखंड में किसी भी हाल में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा नगर अध्यक्ष रवि वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। युवा नेता उत्तम बिष्ट ने कहा कि भाजपा के विधायक और सासंद बेलगाम हो गए हैं।

इस दौरान  सावन उनियाल, अभिषेक, सतीश बाल्मिकी, रमेश अर्जुन आदि शामिल रहे। वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट ने कहा कि देवभूमि की आस्था के पवित्र देवस्थल जागेश्वर धाम में भाजपा सासंद ने नियमों का उल्लंघन कर मंदिर कमेटी प्रबंधन के साथ अमर्यादित भाषा व अभद्रता की है, जो बेहद निंदनीय व शर्मनाक घटना है। उन्होंने सरकार से इस अप्रिय घटना में संलिप्त सासंद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.