Recent Posts

August 16, 2026

पूर्व DGP अशोक कुमार को सौपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के गांव कुराना निवासी एवं उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार अग्रवाल को सोनीपत जिले के राई स्थित मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का कुलपति नियुक्त किया है। अशोक अग्रवाल ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन टूर्नामेंट चैंपियन रह चुके हैं। अशोक अग्रवाल की बेटी कुहू गर्ग ने भी बैडमिंटन में 16 इंटरनेशनल मेडल जीते हैं। वह भी लगातार खेलती रही है।

पूर्व पुलिस महानिदेशक अशोक अग्रवाल का पूरा परिवार खेल में रुचि रखता हैं। अशोक अग्रवाल की पत्नी अलकनंदा अग्रवाल भी ऑल इंडिया ओलंपिक संघ में संयुक्त सचिव है।

वर्ष 1989 बैच के आईपीएस अशोक अग्रवाल का पुलिस सेवा में भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उत्तराखंड की कानून व्यवस्था को उन्होंने मजबूती के साथ संभाला और स्थिरता प्रदान की। सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी उनकी रुचि रही है। साइबर क्राइम पर भी उन्हे विशेषज्ञता हासिल है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.