June 23, 2026

हरिद्वार से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान 

 

खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने हरिद्वार से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसका ऐलान किया है। विधायक उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर कहा कि चुनाव दल नहीं जनता लड़ाती है।

 

बीते गुरुवार को ही विधायक उमेश की पत्नी सोनिया शर्मा को बसपा ने निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि उनकी पत्नी का कहना था कि उन्होंने एक दिन पहले ही बसपा की प्रदेश राजनीति में चल रही गुटबाजी के चलते इस्तीफा दे दिया था। शनिवारको विधायक उमेश कुमार ने कहा कि वे लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे यह तय है। दिल्ली से लौटने पर जल्द ही प्रेसवार्ता करूंगा

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.