June 24, 2026

भारत का आतंकवाद के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’, पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

भारत ने आतंक के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया। भारत ने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान में 9 लोकेशन पर  रात डेढ़ बजे के आसपास एयर स्ट्राइक की ।

भारत ने आतंकवाद और पहलगाम हमले  के खिलाफ  ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया है। इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान और PoK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर टारगेटेड स्ट्राइक की है। एयर स्ट्राइक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकी ठिकानों पर किया गया है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भारतीय वायु सेना ने सटीक और सावधानीपूर्वक इन ठिकानों को निशाना बनाया है। पीआईबी ने जानकारी दी है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्लानिंग को बहुत ही रणनीतिक रूप से तैयार की है, ताकि आतंकियों को करारा जवाब दिया जा सके।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.