June 23, 2026

इन्वेस्टर्स समिट 2023: राज्य सरकार को प्राप्त कई अहम प्रस्ताव

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में निवेश करने के लिए काफी बड़े बड़े निवेशकों ने इच्छा जताई है ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट 2023 के जरिए सरकार ने ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है सबमिट के जरिए देश-विदेश के निवेशक आकर्षित होंगे और यह राज्य में निवेश के लिए एक सुनहरा अवसर होगा। दिल्ली में प्रस्तावित बैठक के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेशकों से बात कर उनकी जमीन संबंधी जरूरत को समझा जाएगा उन्हें उत्तराखंड की उद्योगों के अनुकूल पॉलिसी ,अहम निर्णयों, प्रस्तावित नीति के बारे में जानकारी दी जाएगी। उत्तराखंड में हाइड्रो, सोलर हॉर्टिकल्चर आदि उद्योगों में बड़ा स्कोप है साथ ही उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा लैंड बैंक भी बनाया है। प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल माहौल है और निवेशकों को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। निवेशक सम्मेलन 2023 के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री सलाहकार समूह की एक बैठक आयोजित हो चुकी है जिसके जरिए राज्य सरकार को कई अहम प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.