June 27, 2026

मदरसों में PM पोषण योजना में गड़बड़ी, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष बोले- दोषियों पर होगी कार्रवाई

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष मुफ़्ती शमून कासमी ने मदरसों में पीएम पोषण योजना में अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि दोषी मदरसों पर कार्रवाई तय है। कासमी ने कहा कि मदरसों में पारदर्शिता और ईमानदारी जरूरी है, तभी अच्छे बच्चे तैयार होंगे। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी का हवाला देते हुए कहा कि सरकार ऐसे बच्चे चाहती है जो मस्जिद में इमाम बनें या किसी भी क्षेत्र में जाएं तो उनके मुंह से फूल निकलें, शूल नहीं। उनके अनुसार पीएम पोषण योजना में अनियमितताएं करने वाले मदरसों पर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करते। हरिद्वार में ही भ्रष्टाचार में लिप्त डीएम पर कार्रवाई हुई। बच्चों के नाम पर करप्शन बर्दाश्त नहीं।कासमी ने आगे कहा कि राज्य में पढ़ने वाले बच्चों का वेरिफिकेशन, दस्तावेज पूरे होने और अभिभावकों की सहमति जरूरी है। बिना ईमानदारी के मदरसे अच्छे नागरिक नहीं दे सकते।

 

मुफ्ती शमून कासमी, अध्यक्ष, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड, उत्तराखंड।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.