June 23, 2026

ISRO launched insat 3DS

देहरादून, 17 फरवरी 2024,

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज अपना सबसे हाईटेक मौसम उपग्रह इनसैट-3डीएस को प्रक्षेपित किया है। इनसैट-3डीएस को जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) से आज शाम को प्रक्षेपित कर इनटेंडेड आर्बिट में स्थापित किया गया है। इससे मौसम और आपदा की सटीक जानकारी प्राप्त हो सकेगी।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सौर पैनलों की सफल तैनाती की पुष्टि करते हुए टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इनसैट-3डीएस मिशन का उद्देश्य मौसम, जलवायु और चक्रवातों पर नजर रखना है। जिससे मौसम और आपदा की सटीक जानकारी हासिल की जा सके।

इसके अलावा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के विभिन्न विभाग जैसे भारत मौसम विज्ञान विभाग, राष्ट्रीय मध्यम अवधि मौसम पूर्वानुमान केंद्र, भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र और विभिन्न एजेंसियों और संस्थानों को बेहतर मौसम पूर्वानुमान और मौसम संबंधी सेवाएं प्रदान करने के लिए इनसैट-3डीएस द्वारा उपलब्ध कराए गए डेटा से लाभ मिलेगा।

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.