June 24, 2026

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस/परिवहन तथा एन0एच0 के अधिकारियों द्वारा किया गया संयुक्त निरीक्षण

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुई सडक दुर्घटना के कारणों की जांच तथा दुर्घटना रोकने के हेतु तत्काल किये जा सकने वाले उपायों के सम्बन्ध में चर्चा हेतु पुलिस/परिवहन तथा एन0एच0 के अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल के स्थलीय निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिये निम्न उपाय सुझाये गये।

1- टोल प्लाजा पर वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिये टोल प्लाजा के दोनो ओर रम्बल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकरों की संख्या बढाये जाये।

2- वर्तमान में टोल प्लाजा की अलग-अलग लेनों में जाने के लिये बनाये गये रोड साइन मिट गये हैं, उक्त स्थानों पर पीले रंग से रोड मार्किंग कर उन पर कैट आई लगाये जायें, जिससे वाहन चालकों को अलग-अलग लेनों में जाने की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

3- टोल प्लाजा के दोनो ओर डिवाइडर लेन काफी छोटी हैं, उक्त डिवाइडर लेनों को लगभग 30 मीटर तक आगे बढाया जाये।

4- टोल प्लाजा के पास ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने के लिये स्पीड कैमरे लगाये जायें।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात, ARTO देहरादून, ARTO ऋषिकेश, प्रोजेक्ट मैनेजर NH तथा पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.