June 24, 2026

Kedarnath Dham: उमड़ रहा आस्था का सैलाब…दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख पार

10 मई को कपाट खुलने के बाद से धाम में अभी तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

बीते एक सप्ताह में मौसम साफ होने के बाद केदारनाथ यात्रा की रफ्तार तेज हो गई है। कपाट खुलने से लेकर अब तक केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख पार हो गई है। बृहस्पतिवार को धाम में 10440 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए

सुबह से रिमझिम बारिश के बीच केदारनाथ में बाबा के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। खराब मौसम के बावजूद भक्तों का उल्लास अपने चरम पर रहा। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अनुसार 10 मई को कपाट खुलने के बाद से धाम में अभी तक 12 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.