May 26, 2026

देहरादून में केजीसीसीआई गढ़वाल चैप्टर का गठन, औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

देहरादून के एक स्थानीय होटल में आयोजित गरिमामयी समारोह में Kumaon Garhwal Chamber of Commerce and Industry (केजीसीसीआई) के गढ़वाल चैप्टर की औपचारिक स्थापना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड शासन के प्रमुख सचिव R K Sudhanshu ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री Subodh Uniyal और प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने गढ़वाल चैप्टर के नव नियुक्त अध्यक्ष Manmohan Bhardwaj सहित उनकी 19 सदस्यीय टीम को केजीसीसीआई की सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड सरकार का शुरू से ही उद्योगों के प्रति सकारात्मक और सहयोगात्मक रवैया रहा है। यही कारण है कि देश-विदेश के बड़े उद्योगपतियों ने राज्य में निवेश कर उद्योग स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक लाख करोड़ रुपये के उद्योगों को धरातल पर उतारने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने उद्योगों को राज्य के आर्थिक विकास की रीढ़ बताते हुए कहा कि औद्योगिक विकास से रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योग स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है, जिसके चलते राज्य में तेजी से औद्योगिकीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों को हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है।

केजीसीसीआई के अध्यक्ष Pawan Agrawal ने कहा कि राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था और उद्योग अनुकूल माहौल के कारण उद्योगपतियों का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने बताया कि संगठन का विस्तार गढ़वाल मंडल में व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

गढ़वाल चैप्टर के अध्यक्ष मनमोहन भारद्वाज ने कहा कि संगठन औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेगा और गढ़वाल मंडल में संगठन को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेशभर से डेढ़ सौ से अधिक उद्योगपतियों ने भाग लिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

सुबोध उनियाल,
कैबिनेट मंत्री,
उत्तराखंड सरकार

मनमोहन भारद्वाज, अध्यक्ष,
गढ़वाल चैप्टर,
केजीसीसीआई

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.