August 8, 2026

कोटद्वार: अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी कार, 1 की मौत ,2 लापता, 2 सुरक्षित

उत्तराखंड में मौसम का कहर जारी है। इसके साथ ही हादसे दर हादसे हो रहे हैं। मंगलवार की रात एक और भीषण हादसा हो गया। दुगड्डा की ओर से कोटद्वार आ रही एक कार मंगलवार देर शाम आठ बजे सड़क पर कीचड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे के बाद से चार लोग लापता हैं। एक व्यक्ति कार से छिटक गया और घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंच गई है। रात तक राहत और बचाव कार्य चल जारी रहा।

 

नायब तहसीलदार श्रीधर नौटियाल ने बताया है कि यूपी के बिजनौर जिले के भनेड़ा और मेननशादाद गांव के पांच लोग एक कार में सवार होकर लैंसडौन घूमने आए थे। मंगलवार देर शाम आठ बजे वे दुगड्डा से कोटद्वार लौट रहे थे कि सिद्धबली मंदिर और लालपुल के बीच सड़क पर कीचड़ होने के कारण उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर उफनती खोह नदी में जा गिरी। हादसे में बसी कीरतपुर बिजनौर निवासी गुलशेर (31) कार से छिटक गया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.