July 22, 2026

बहादराबाद में प्रतिबंधित दवाओं का बड़ा जखीरा बरामद, कार समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Crime

हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाएं बरामद की हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कार भी सीज कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार ग्राम खेलड़ी के पास चेकिंग के दौरान UP11 CY 5848 नंबर की कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से NRX Dicyclomine Hydrochloride, Tramadol Hydrochloride एवं Acetaminophen (Proxiohm Spas) के 240 कैप्सूल तथा NRX Alprazolam 0.5 MG की 1200 गोलियां बरामद हुईं।

पुलिस ने मामले में ग्राम गढ़ निवासी दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद दवाओं के साथ प्रयुक्त कार को भी कब्जे में ले लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई चेन और इससे जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दवाएं कहां से लाई गई थीं और इन्हें किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रतिबंधित और नशीली दवाओं की अवैध तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.