August 8, 2026

वकीलों ने किया चक्काजाम, चेंबर निर्माण संबंधित किसी भी नीति में सरकार का सहयोग न मिलने से नाराजगी

चेंबर निर्माण से संबंधित किसी भी नीति में सरकार का सहयोग न मिलने से वकीलों में नाराजगी है। नाराज वकीलों ने हरिद्वार रोड स्थित कोर्ट परिषद के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वकील सड़क पर बैठ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

बार एसोसिएशन ने सोमवार को नए न्यायालय परिसर के बाहर हरिद्वार रोड पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी। एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि सरकार वकीलों के चेंबर निर्माण से संबंधित किसी भी नीति में सहयोग नहीं कर रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.