June 23, 2026

लैंसडाउन वन प्रभाग में तीन साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, तलाश में जुटी पुलिस

कोटद्वार के लैंसडाउन वन प्रभाग में शुकवार देर रात एक तीन वर्ष के बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया। पुलिस और परिजन बच्चे की खोज में जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं लगा है।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 8.30 बजे की है। यहां नेपाल मूल के मजदूर गुमखाल सतपुली सड़क चौड़ीकरण में जुटे थे। मजदूरों ने सड़क किनारे ही टैंट लगाए हैं। इस दौरान विवेक पुत्र रमेश (03) निवासी नेपाल को गुलदार उठा कर ले गया। स्थानीय ग्रामीण और सतपुली पुलिस बच्चों की खोज में जुटी है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.