June 23, 2026

इश्क का खूनी खेल: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश

काशीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां “पति, पत्नी और वो” के त्रिकोण ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाही में बदल दिया। ऊधम सिंह नगर जिले में हुई इस वारदात ने रिश्तों की नींव को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस के मुताबिक, वांसखेड़ा निवासी गुड्डी ने अपने प्रेमी कपिल मौर्या के साथ मिलकर अपने पति कुलवंत सिंह को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। आरोप है कि पत्नी ने पहले पति को जहरीली शराब पिलाई और फिर उसकी मौत के बाद शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी शव को कार में डालकर तुमड़िया डैम की नहर में फेंक आए, ताकि सबूत मिटाया जा सके।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 1 मई को दर्ज गुमशुदगी के बाद पुलिस ने जांच तेज की। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने सर्विलांस और कड़ी पूछताछ के जरिए महज 36 घंटे के भीतर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल SDRF और पुलिस की टीमें नहर में शव की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही हत्या में इस्तेमाल की गई अल्टो कार भी बरामद कर ली गई है।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि जब रिश्तों में विश्वास की जगह धोखा और स्वार्थ ले लेता है, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है।

अजय गणपति (एसएसपी, उधम सिंह नगर)

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.