November 7, 2026

देहरादून में एलपीजी आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं को राहत

देहरादून में दून एलपीजी डिस्टिब्यूशन एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता और बढ़ी हुई गैस कीमतों को लेकर कहा कि वर्तमान में गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि हुई है, लेकिन इसका गैस की उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ा है। गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और नियमित रूप से उपभोक्ताओं तक सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है।
चमन लाल ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस की कमी या सप्लाई बाधित होने जैसी अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों में एलपीजी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और सभी वितरक उपभोक्ताओं को समय पर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी दिनों में भी गैस सप्लाई को लेकर किसी तरह की समस्या की संभावना नहीं है तथा उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार पर्याप्त मात्रा में एलपीजी उपलब्ध कराई जा रही है।

चमन लाल, अध्यक्ष दून एलपीजी डिस्टिब्यूशन एसोसिएशन देहरादून

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.