June 23, 2026

मकान की छत गिरने से मजदूर की मौत

 

निर्माणाधीन मकान की छत गिर जाने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, एक की हालत नाजुक

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

लालकुआं। हल्दुचैड़ स्थिति शिवपुरी इलाके के में निर्माणाधीन मकान की छत गिर जाने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जबकी दूसरे घायल मजदूर को गंभीर अवस्था में हल्द्वानी के अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है मृतक मजदूर फहीम पुत्र सलीम हाथीखाना कालोनी लालकुआं निवासी के रूप में शिनाख्त हुई है।

वहीं दूसरे गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसका नाम पप्पू बताया जा रहा है। घायल की स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

यह घटना हल्दुचैड़ के इंदिरा कालोनी के शिवपुरी कालोनी में हुई जहां पर पुणरूनिर्माण का कार्य चल रहा था । जिसमें अचानक ही छत गिर जाने से यह बड़ा हादसा हो गया। मोके पर मौजूद लौगो ने बताया कि मकान के कार्य में लगे दोनों मजदूर अपना काम कर रहे थे तभी अचानक छत की दिवार आ गिरी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दूसरे मजदूर की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने पर 108 के द्वारा हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.