July 13, 2026

देहरादून RTO ने सड़क सुरक्षा मैराथन आयोजित किया, बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया भाग

देहरादून। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) देहरादून द्वारा आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विशेष मैराथन का आयोजन कैंट रोड पर किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5 किमी दौड़ का फ्लैग ऑफ किया । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5 किमी दौड़ का फ्लैग ऑफ किया, आयोजन में विभिन्न आयु वर्गों के सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।

रूट कैंट रोड से शुरू होकर दिलाराम चौक से एस्ले हॉल से परेड ग्राउंड में समाप्त हुआ।  प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक  जागरूकता व  पानी के स्टॉल लगे थे। विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वालों को RTO अधिकारियों ने प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए।  प्रतिभागियों के लिए जलपान व मनोरंजन का भी प्रबंध था।

RTO प्रवर्तन अधिकारी अनीता चमोला ने बताया कि यह रोड सेफ्टी मंथ के अंतर्गत है, जहां हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्रंक ड्राइविंग रोकने पर जोर दिया जा रहा। संदेश: “सुरक्षित ड्राइविंग, सुरक्षित जीवन” — ओवरलोडिंग, रेड लाइट जंपिंग पर चेकिंग

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.