October 1, 2026

देहरादून के पटेल नगर में घरेलू गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट: एक ही परिवार के पांच लोग झुलसे।

Dehradun, 27 July 2025,

देहरादून के पटेल नगर इलाके में घरेलू गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया। विस्फोट में एक ही परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे सदस्यों को 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया।

आज रविवार को सुबह कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि, महंत इंद्रेश अस्पताल के नजदीक पूर्वी पटेल नगर टपरी में एक घर में विस्फोट हो गया है। विस्फोट से पांच लोग झुलस गए हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर मय फोर्स मौके पर पहुँचे। मौके पर दो व्यस्क और तीन बच्चे झुलसे हुए थे। जिन्हें 108 के माध्यम से दून अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने ने बताया कि एक छोटे से कमरे में घायल विजय साहू अपने बच्चों सहित रहता था। उसी कमरे में खाने के गैस सिलिंडर चूल्हा लगा हुआ है। जिसमे से गैस रिसाव होता रहा और सुबह बिजली के स्विच की स्पार्किंग से गैस में आग लग गई और विस्फोट हुआ, जिस कारण परिवारजन झुलस गए और एक दीवार का हिस्सा व दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया।

विस्फोट में विजय साहू पुत्र अशरफी लाल निवासी ग्राम असहीपुर थाना व जिला बलरामपुर उत्तर प्रदेश हाल टपरी थाना पटेलनगर देहरादून उम्र – 38 वर्ष, श्रीमती सुनीता पत्नी विजय साहू उम्र – 35 वर्ष, अमर उम्र 11 साल , सनी उम्र – 8 वर्ष , ⁠अनामिका – 8 वर्ष झुलस गए हैं।.

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.