August 19, 2026

उत्तरकाशी के गौरसाली गांव में भीषण अग्निकांड, SDRF की तत्परता से टला बड़ा हादसा

उत्तरकाशी के ग्राम गौरसाली में बुधवार को एक आवासीय भवन में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत एवं अग्निशमन अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 को चौकी भटवाड़ी के माध्यम से ग्राम गौरसाली में एक मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक गब्बर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर ग्रामीण स्वयं आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। एसडीआरएफ टीम ने स्थानीय ग्रामीणों, फायर सर्विस और स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टीम की त्वरित कार्रवाई से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया तथा आग को आसपास के अन्य मकानों तक फैलने से रोक दिया गया।

हालांकि इस अग्निकांड में एक गाय और एक बछड़ा पूरी तरह जल गए। आग से प्रभावित मकान ग्राम गौरसाली निवासी Devendra Singh Rawat पुत्र तारा चंद्र रावत का बताया गया है।

एसडीआरएफ, फायर सर्विस, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के समन्वित प्रयासों से एक बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.