June 24, 2026

Membership of Aam Aadmi Party’s Rajya Sabha member Sanjay Singh restored.

दिल्ली, आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह की सदस्यता बहाल कर दी गई है। अब वे राज्य सभा की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंगे।

आपको बता दें कि, ” सदस्य संजय सिंह को 24 जुलाई, 2023 को विशेषाधिकार समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने तक सदन की सेवा से निलंबित कर दिया गया था।

26 जून, 2024 को, राज्य सभा की विशेषाधिकार समिति ने सदस्य संजय सिंह के विरुद्ध लंबित मामलों पर 77वीं और 78वीं रिपोर्ट पेश की है।

इस समिति ने , संजय सिंह को सभी मामलों में परिषद के विशेषाधिकार के उल्लंघन का दोषी माना है। कहा कि, सदस्य ने उल्लंघन के लिए पहले ही पर्याप्त सजा को भुगत लिया है। राज्य सभा में प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमों के तहत , संजय सिंह के निलंबन को 26 जून, 2024 को रद्द कर दिया गया है। ताकि उन्हें संसद में भाग लेने की अनुमति मिल सके।

Membership of Aam Aadmi Party’s Rajya Sabha member Sanjay Singh restored.

 

***

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.