June 24, 2026

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 4 दिन का मौसम अपडेट किया

 

उत्तराखंड में 2 अगस्त से 4 अगस्त तक विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की संभावना

एस बी टी न्यूज उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर मौसम विभाग ने अगले 4 दिन का मौसम अपडेट किया जारी 1 अगस्त से लेकर 4 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की संभावना 1 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के नैनीताल चंपावत देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

2 अगस्त ,3 अगस्त और 4 अगस्त को उत्तराखंड राज्य के विभिन्न जनपदों में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा कि इस मौके पर संवेदनशील इलाकों में मध्यम से विशाल भूस्खलन और चट्टान गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं राजमार्ग लिंक सड़कों में बाधा अवरुद्ध हो सकती है।

नालो और नदियों में पति प्रवाह की स्थिति बन सकती है मैदानी इलाकों के निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति हो सकती है।

ऐसे में छोटी नदी नालों के समीप रहने वाले लोगों और बस्तियों को सावधान रहने की जरूरत है। वाहन चलाते समय यात्रियों या वाहन से आने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है लोगों को सलाह दी जाती है कि आकाश की बिजली चमकने गर्जन के समय सुरक्षित स्थानों में शरण  ले।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.