June 23, 2026

मंत्री आवास फाइल गुम: कांग्रेस ने उठाए सरकार की कार्यशैली पर सवाल

Ganesh

कैबिनेट मंत्री खजान दास के मंत्री आवास आवंटन से जुड़ी फाइल गुम होने के मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने तंज कसते हुए कहा कि मंत्री ने अपने आवास के लिए फाइल लगाई और वही फाइल गायब हो गई, इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि यह सामान्य घटना नहीं लगती और संभव है कि उस मकान को लेकर किसी और की भी रुचि रही हो। गोदियाल ने पूरे मामले की पारदर्शी जांच की मांग करते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि आखिर मंत्री की फाइल कैसे गायब हो गई।
गणेश गोदियाल ने कहा कि जब एक कैबिनेट मंत्री की फाइल ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की फाइलों का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के भीतर समन्वय और जवाबदेही की कमी साफ नजर आ रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में फाइलों के गायब होने की घटनाएं प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाती हैं।

 

गणेश गोदियाल अध्यक्ष कांग्रेस

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.