November 7, 2026

पुलिस चौकी के सामने पिस्टल फेंककर भागे थार सवार बदमाश, पब्लिक ने कराई बरामदगी

रुद्रपुर। शहर की आदर्श कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया जब थार सवार कुछ संदिग्ध युवक पुलिस चौकी के सामने एक ऑटोमेटिक पिस्टल फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़ी पिस्टल देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि यदि सतर्क नागरिक पुलिस को सूचना न देते तो मामला और गंभीर हो सकता था।

घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ कम होता दिखाई दे रहा है, तभी पुलिस चौकी के सामने हथियार फेंककर फरार होने जैसी घटना सामने आई है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और थार सवार युवकों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी हथियार लेकर किस उद्देश्य से इलाके में पहुंचे थे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.