June 23, 2026

ऋषिकेश में सुरक्षा के लिए अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

ऋषिकेश शहर की सुरक्षा को लेकर नगर निगम के महापौर शंभू पासवान गंभीर नजर आ रहे हैं। उन्होंने शहर के चप्पे चप्पे पर नजर रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। शहर में कितने कैमरे लगाए जाएंगे इसका आंकलन नगर निगम की टीम कर रही है। संख्या निर्धारित होने के बाद वार्ड वाइज टेंडर करके सीसीटीवी कैमरों की खरीद होगी और उन कैमरों को शहर की सुरक्षा के लिए लगाया जाएगा।

इन कैमरे का कंट्रोल रूम नगर निगम के पास होगा। खास बात यह है कि कमरे यदि खराब होंगे तो पहले से ही इनको ठीक करने का ठेका भी तय किया जाएगा।

जिससे कि कैमरे खराब होते ही ठीक हो सके। फिलहाल जो कैमरे नगर निगम के हैं और बंद पड़े हैं उन्हें भी चालू करने के प्रयास किये जा रहे हैं। महापौर शंभू पासवान ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे वर्तमान समय में सुरक्षा के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है।

शहर में यदि कोई घटना यदि होती है तो उसकी भी जांच आसानी से कैमरे के माध्यम से हो जाती है। इसलिए सीसीटीवी कैमरे ज्यादा से ज्यादा शहर की निगरानी करें इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.