बद्री गाय घी व पहाडी घी के विपणन हेतु यूसीडीएफ एंव टाटा कंज्यूमर्स प्रा० लि० के मध्य एमओयू हुए साइन, दुग्ध उत्पादकों की होगी आर्थिकी मजबूत
Uttrakhand 16 April 2026,
केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा आज गुरुवार को आईआरडीटी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक देहरादून में उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड यूसीडीएफ व प्रदेश के दुग्ध संघों में एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) की लांचिग की गयी। यह एक ऐसा सॉफ्टवेयर सिस्टम है जो कंपनी के सभी विभागों—जैसे फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्सेज, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई चेन और सेल्स—को एक ही सिस्टम में जोड़ता और प्रबंधित करता है, जिससे डेटा को रीयल-टाइम में ट्रैक करना आसान हो जाता है। इसके साथ ही बद्री गाय घी व पहाडी घी के विपणन हेतु यूसीडीएफ एंव टाटा कंज्यूमर्स प्रा० लि० के मध्य एमओयू भी किया गया। इससे पहाड़ी क्षेत्र क के दूध उत्पादकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा, प्रदेश के दुग्ध संघों एवं उत्तराखंड सहकारी डेयरी फेडरेशन में एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) प्रणाली लागू होने पर विभिन्न कार्यों यथा दुग्ध उपार्जन, प्रसंस्करण, भण्डारण एवं विपणन इत्यादि की सम्पूर्ण प्रकिया डिजिटल एवं पारदर्शी हो सकेगी जिसका लाभ प्रदेश के समस्त दुग्ध संघों एवं उनसे जुडे दुग्ध उत्पादकों को होगा। ईआरपी के माध्यम से किसानों को ससमय एवं त्वरित दुग्ध मूल्य भुगतान, दूध की गुणवत्ता में सुधार, दुग्ध उत्पादकों को विभिन्न तकनीकी निवेश सुविधाओं व पशुपालन सेवाओं की ससमय उपलब्धता, कार्यों के सम्पादन में होने वाली सम्भावित गलतियों में कमी एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का त्वरित कियान्वयन हो सकेगा। ईआरपी प्रणाली से डेटा आधारित निर्णय लिये जा सकेगे जिससे सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी हो सकेगी। आगामी 06 माह के भीतर समस्त दुग्ध संघों में ईआरपी स्थापित किया जायेगा।

मा० मंत्री जी, दुग्ध विकास द्वारा बद्री गाय घी व पहाडी घी के विपणन हेतु यूसीडीएफ व टाटा कंज्यूमर्स प्रा० लि० के मध्य हुए एमओयू से आंचल ब्राण्ड की वैल्यू बढेगी तथा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान से आंचल के उत्पादों के विपणन में भी वृद्धि होगी जिससे दुग्ध सहकारी समितियों से जुडे प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों को उनके द्वारा उपार्जित दूध का उचित एवं बेहतर दुग्ध मूल्य भुगतान प्राप्त हो सकेगा। श्री बहुगुणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुग्ध उत्पादकों के दुग्ध का भुगतान 14 दिन के भीतर किए जाएं। गया। सभी दुग्ध संघ अपने व्यापार के लाभ का न्यूनतम 20 प्रतिशत अंश रक्षित करें एवं राज्य सरकार पर संस्थाओं की निर्भरता को कम करें।
मंत्री सौरभ बहुगुणा ने 05 नये बद्री गाय ग्रोथ सैन्टर स्थापित किये जायेगे साथ ही जनपद ऊधमसिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र में दुग्ध चूर्ण व आईसकीम संयन्त्र स्थापित किये जायेगे। इस अवसर पर आईसक्रीम ई-पुश कार्ट की भी लांचिग की गयी। उन्होंने डेरी विभाग अन्तर्गत विभिन्न योजनाओं में पर्याप्त बजट की उपलब्धता हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया।
यूसीडीएफ के प्रबन्ध निदेशक जयदीप अरोडा ने जानकारी दी कि, वित्तीय वर्ष 2025-26 में औसत दैनिक दुग्ध उपार्जन 2.37 लाख ली०/दिन एवं एक दिन का अधिकतम दुग्ध उपार्जन 2.97 लाख ली० रहा। आगामी वित्तीय वर्ष के लिये 3.25 लाख ली० दुग्ध उपार्जन का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
कार्यक्रम में समस्त चारा फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन एफपीओ को अच्छा कार्य करने पर शुभकामनाएं दी गयी एवं सम्मानित किया गया तथा दुग्ध संघ नैनीताल की 03 प्रगतिशील महिला दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध समितियों में अधिकतम दूध देने के लिये प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरूस्कार के रूप में क्रमशः रू. 25 हजार है, रू0. 15 हजार एवं रू. 10 हजार की धनराशि के चैक वितरित किये गये। सबसे अच्छा कार्य करने वाले दुग्ध संघ हरिद्वार एवं उत्तरकाशी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री खजान दास द्वारा विगत 04 वर्षों में डेरी विभाग अन्तर्गत दुग्ध उत्पादकों के हितों में किये गये सराहनीय कार्यों के लिये मा० दुग्ध विकास मंत्री को को बधाई दी गयी। टाटा कंज्यूमर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ घी विक्रय हेतु हुए अनुबन्ध को विभाग की एक सराहनीय पहल बताया तथा भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी गयी।
कार्यकम में सुरेश चन्द्र जोशी अपर सचिव डेरी, महावीर सिंह परमार उपसचिव डेरी, दुग्ध संघों के अध्यक्ष, प्रबन्धक / प्रधान प्रबन्धक, दुग्ध संघ एवं यूसीडीएफ के प्रबन्ध निदेशक जयदीप अरोडा उपस्थित रहे।
