June 24, 2026

प्रयागराज महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ‘जनभागीदारी से जन कल्याण’ थीम पर लगी मल्टीमीडिया प्रदर्शनी, 

प्रयागराज , सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की इकाई केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के महानिदेशक श्री योगेश कुमार बावेजा ने शनिवार को प्रयागराज महाकुंभ मेले में ‘जनभागीदारी से जन कल्याण’ और भारत सरकार के विगत 10 वर्षों में उपलब्धियों, कार्यक्रमों, नीतियों एवं योजनाओं पर लगायी गयी मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

महाकुंभ प्रयागराज में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लगाई गई यह डिजिटल प्रदर्शनी जो 13 जनवरी से 26 फरवरी के बीच श्रद्धालुओं और आगंतुकों को भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं, नीतियों और राष्ट्रीय एकता के प्रयासों की जानकारी देने के लिए एक अनूठा माध्यम बनी हुई है। यह प्रदर्शनी ‘एकता ही समाज का बल है’ की थीम पर आधारित है, जिसमें ‘एक राष्ट्र, एक कर’, ‘एक देश, एक पावर ग्रिड’, ‘एक देश, एक राशन कार्ड’ जैसी पहलों के जरिये देश को जोड़ने के सरकार के प्रयासों को दर्शाया गया है। इसके साथ ही, जनभागीदारी से जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए उद्यमिता, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया है। एलईडी स्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और दृश्य-श्रव्य माध्यमों से यह प्रदर्शनी न केवल आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण का संदेश दे रही है, बल्कि आधुनिक तकनीक से जन-जन को जोड़ने का माध्यम भी बन रही है। श्रद्धालु यहां सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका के प्रति भी जागरूक हो रहे हैं।

महानिदेशक ने कहा कि इस प्रदर्शनी में भारत सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को उत्तम तरीके से प्रदर्शित किया गया है। एनामार्फिक वाल, एलईडी टीवी स्क्रीन वाल, होलोग्राफिक सिलेंडर जैसी नई तकनीक से विकसित इस मल्टीमीडिया प्रदर्शनी से आम लोगों को विभिन्न योजनाओं के बारे में बेहतर जानकारी मिल रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.