June 24, 2026

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, शभारतीय नौसेना और एटीएस गुजरात पुलिस के संयुक्त टीम ने 700 किलोग्राम ड्रग्स पकड़ी

दिल्ली , नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी), भारतीय नौसेना और एटीएस गुजरात पुलिस के संयुक्त अभियान में, 15 नवंबर, 2024 को एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से लगभग 700 किलोग्राम ड्रग्स (प्रतिबंधित मेथम्फेटामाइन) की खेप पकड़ी है।

गुजरात पुलिस ने जानकारी दी है कि ,‌ एक विश्वसनीय इनपुट प्राप्त हुआ था कि, एक अपंजीकृत जहाज, जिस पर कोई एआईएस चिह्न अंकित नहीं है। जिसमें नारकोटिक ड्रग्स साइकोट्रोपिक पदार्थ होने का संदेह है। भारतीय समुद्री क्षेत्र में में प्रवेश करेगा। इस खुफिया इनपुट पर “सागर-मंथन-4” कोडनाम वाला ऑपरेशन शुरू किया गया। संयुक्त अभियान टीम ने , एक जहाज को भारत के क्षेत्रीय जल में रोका गया। जांच के दौरान बिना किसी पहचान दस्तावेज के जहाज पर पाए गए 08 विदेशी नागरिकों ने ईरानी होने का दावा किया है। जिसके बाद जहाज की तलाशी ली गई जिसमें 700 किलोग्राम ड्रग्स बरामद हुई।जिसके बाद को गिरफ्तार किया गया। ड्रग सिंडिकेट के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की पहचान करने के लिए जांच जारी है, जिसके लिए विदेशी डीएलईए की मदद ली जा रही है।

ज्ञातव्य हो कि, इस साल की शुरुआत में एनसीबी ने एनसीबी मुख्यालय की संचालन शाखा के अधिकारियों और भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और एटीएस गुजरात पुलिस के संचालन/खुफिया विंग के अधिकारियों की एक टीम बनाकर ऑपरेशन “सागर-मंथन” शुरू किया था, ताकि अवैध दवाओं की समुद्री तस्करी से राष्ट्रीय सुरक्षा को होने वाले खतरे से निबटा जा सके। एनसीबी ने भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के साथ समन्वय करके इस तरह के समुद्री अभियानों की एक श्रृंखला शुरू की है और अब तक लगभग 3400 किलोग्राम नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थ जब्त किए गए हैं और तीन मामलों में 11 ईरानी नागरिकों और 14 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

केन्द्रीय गृह अमित शाह ने गुजरात में एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने और 700 किलोग्राम प्रतिबंधित मेथम्फेटामाइन जब्त करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को बधाई दी है। उन्होंने प्रशंशा करते हुए कहा कि, एनसीबी, भारतीय नौसेना और गुजरात पुलिस का यह संयुक्त अभियान प्रतिबद्धता और एजेंसियों के बीच निर्बाध समन्वय का एक शानदार उदाहरण है। इस ऐतिहासिक सफलता के लिए एजेंसियों को मेरी हार्दिक बधाई।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.