June 23, 2026

इस बार नई कंपनियां भी हेली सेवा में भरेंगी उड़ान, अप्रैल से टिकटों की बुकिंग की तैयारी

केदारनाथ हेली संचालन के लिए एविएशन कंपनियों के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इस बार हेली सेवाओं के लिए नई कंपनियों ने भी आवेदन किया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) अप्रैल माह के पहले सप्ताह में हेली टिकटों की बुकिंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। 21 अप्रैल से हेली सेवा संचालन शुरू हो जाएगा। बीते वर्ष गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलिपैड से पवन हंस, आर्यन एविएशन, ट्रांस भारत, थुंबी एविएशन, ग्लोबल विक्ट्रा हेली, हिमालयन हेली सर्विस, केस्ट्रल एविएशन, एरो एअरक्राफ्ट ने हेली सेवा का संचालन किया था। तीन साल का अनुबंध खत्म होने के बाद यूकाडा ने आगामी चारधाम यात्रा में हेली सेवा के लिए नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। इस बार हेली सेवा संचालन में नई कंपनियों ने भी आवेदन किया है

यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि मार्च माह के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर हेली कंपनियों का चयन कर दिया जाएगा। वित्तीय निविदा खुलने के बाद ही हेली किराया तय होगा। यूकाडा की ओर से अप्रैल माह के पहले सप्ताह से हेली टिकटों की बुकिंग करने की तैयारी की जा रही है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.