August 14, 2026

उत्तराखंड में पीएनजी और सीएनजी की नई दरें लागू, वैट की दर घटाई; आदेश जारी

उत्तराखंड सरकार ने पीएनजी और सीएनजी पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर की दरों में बड़ी कटौती की है। उत्तराखंड में पीएनजी व सीएनजी सस्ती हुई है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है

प्रदेश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेशड नेचुरल गैस (सीएनजी) अब सस्ती होगी। प्रदेश सरकार ने वैट दरें घटा कर पीएनजी पर पांच प्रतिशत व सीएनजी पर 10 प्रतिशत तय की है। सोमवार को वित्त विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। अभी तक पीएनजी व सीएनजी पर 20 प्रतिशत वैट लिया जाता था। दरें कम करने से प्रदेश में सीएनजी उत्तर प्रदेश व हिमाचल से भी सस्ती होंगी। नई दरें आज से लागू हो जाएंगी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.