नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ली: 26 मंत्रियों को भी दिलाई गई शपथ,
Bihar, 20 November 2025,
नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ग्रहण की है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। उनके साथ कुल 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा नेता उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी मंत्रिमंडल में शामिल होने का अवसर मिल गया है। दीपक कुशवाहा अभी विधायक नहीं हैं। इसलिए माना जा रहा है कि उन्हें विधान परिषद के माध्यम से विधानसभा तक पहुंचाने का रास्ता साफ किया जाएगा। बता दें कि, कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता सासाराम से विधायक चुनी गई हैं।
इन लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ,
राज्यपाल ने सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संतोष सुमन, सुनील कुमार, जमा खान, संजय सिंह टाइगर, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, श्रेयसी सिंह, प्रमोद कुमार, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
मंच पर पहुंचे लोक पार्टी राम विलास के प्रमुख चिराग पासवान अपनी पार्टी से तीन मंत्री चाहते थे। लेकिन, आज उनकी पार्टी से जनशक्तिएक मंत्री शपथ ली है।
पटना के गांधी मैदान की सुरक्षा एसपीजी के हाथों में रही। पूरे गांधी मैदान में त्रि गांधी मैदान के नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ ली: 26 मंत्रियों को भी दिलाई गई शपथ, सुरक्षा घेरा बनाया गया है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। जिला पुलिस बल भी गांधी मैदान के नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के रूप
