June 23, 2026

गोलीबारी में घायल कुख्यात विनय त्यागी ने तोड़ा दम

24 दिसंबर की रात एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराए गए गोलीबारी से जख्मी कुख्यात विनय त्यागी की मृत्यु हो गई है। विनय त्यागी को एम्स प्रशासन की ओर से शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे मृत घोषित किया गया है।

वह एम्स के ड्रामा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था। सूचना पर हरिद्वार पुलिस विनय त्यागी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की प्रक्रिया शुरू कर रही है।

एम्स में ही कुख्यात का पोस्टमार्टम भी किया जाएगा। मृत्यु की पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर डां, श्रीलाय मोहंती ने की है।
पेशी पर ले जाते समय रुड़की के लक्सर में बदमाशों ने बरसाई थी गोलियां

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.