June 24, 2026

हिंडनबर्ग के बाद ओसीसीआरपी ने अदानी समूह पर वित्तीय अनियमितताओं के लगाए आरोप।

देहरादून 31 अगस्त 2023,

दिल्ली: इसी वर्ष साल की शुरुआत में की अमेरिकी शॉर्ट-सेलर कम्पनी हिंडनबर्ग मैं अदानी समूह पर वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए थे। जिसके बाद अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई और अडानी समूह को 150 बिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। अब फिर ऑर्गेनाइजिंग क्राईम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट ओसीसीआरपी ने अदानी समूह पर वित्तीय अनियमितताएं करने का आरोप लगाया है। ओसीसीआरपी ने आरोप लगाया है कि, गैरकानूनी तरीके से व्यापारिक साझेदारों ने मॉरीशस फंडों के माध्यम से अदानी समूह के शेयरों में लाखों डॉलर का निवेश किया है। वहीं अदानी समूह ने ओसीसीआरपी के इन अपुष्ट आरोपों को फर्जी बताया है। जबकि समाचार एजेंसी एशियानेट ने स्पष्ट किया है कि, वह इन आरोपों की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ओसीसीआरपी की ओर से बताया गया है कि, अदानी समूह के करीबी व्यापारियों द्वारा अडानी समूह में किए गए निवेश को छुपाया गया था। ओसीसीआरपी को यह जानकारी कई टैक्स हेवन और अदानी समूह के ईमेल की पड़ताल करने पर मिली है। ओसीसीआरपी ने अदानी समूह में निवेश करने वालों को अदाणी परिवार के व्यापारिक साझेदार बताया है। इन सभी निवेशकों को अदानी परिवार द्वारा वित्त पोषित किया गया था। इसके अलावा ओसीसीआरपी ने अन्य ठोस सबूत उपलब्ध नहीं कराएं हैं।

ओसीसीआरपी रिपोर्ट को निराधार बताया!

अदानी समूह ने ओसीसीआरपी रिपोर्ट को निराधार बताते हुए कहा कि, हिंडनबर्ग रिपोर्ट के फिर से जिंदा करने की कोशिश की जा रही है। इन प्रयासों का उद्देश्य हमारे स्टॉक की कीमतों को कम कर मुनाफा कमाना है। हम इन रिपोर्टों को पूरी तरह से खारिज करते हैं।

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.