June 24, 2026

ऑपरेशन सिंदूर: उत्तराखंड के कांग्रेस बीजेपी के नेताओं ने कहा भारत माता की जय

पूर्व सीएम हरीश रावत ने ऑपरेशन सिंदूर पर दी प्रतिक्रिया कहा भारतीय सेना ने आपने फिर से यह स्थापित कर दिया कि भारत की तरफ जो भी आंख उठेगी, उस आंख को फोड़ने का भारत दम रखता है। आपने हमारे गौरव को ऊंचा उठाया है, #OperationSindoor,

हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर लूटोगे और भारत चुप रहेगा, हमारी सेना ने यह दिखा दिया कि आतंक और आतंकवादी कहीं हों, दुनिया के किसी कोने में हों, हम वहां भी उनको नहीं छोड़ेंगे। आतंकवाद पर यह प्रहार, उसके लिए मैं भारतीय सेना को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हम सब एक हैं। सारा भारत एक है।
हमें उम्मीद है पाकिस्तान ने कुछ और हठधर्मी दिखाई तो फिर हमारा लक्ष्य अब केवल वह मस्जिद सुभान अल्लाह नहीं होगी जहां से आतंकवादी तैयार करके भारत के अंदर चाहे संसद भवन हो, चाहे मुंबई हो या कहीं भेजे जाते थे, आज जैश के हेड क्वार्टर पर हमला करके भारतीय सेना ने मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों को चुनौती दी है कि या तो दुम दबा करके कहीं किसी बिल में घुस जाओ नहीं तो तुम्हारा अब कोई ठिकाना नहीं है,अब तुम्हें कोई नहीं बचा सकता है,……

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान सीमापार बैठे भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सुरक्षा नीति मजबूत हुई है और सेना का मनोबल ऊंचा हुआ है। भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड के लोग सेना पर गर्व करते हैं और हर समय देशहित में खड़े रहते हैं। ऑपरेशन सिंदूर ने एक बार फिर भारत की सैन्य शक्ति का लोहा मनवाया है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.