June 23, 2026

हमारा लक्ष्य उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर के कौशल से लैस करना है: मंत्री सौरभ बहुगुणा,

Uttrakhand 24 February 2026,

प्रदेश के कौशल विकास एवं सेवायोजन, पशुपालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन एवं प्रोटोकॉल मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सितारगंज ऊधमसिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के समस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों के साथ चतुर्थ कौशल संवाद किया।

संवाद के दौरान मंत्री बहुगुणा द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की समस्याओ को गम्भीरता से सुना गया तथा उक्त समस्याओं का जल्द ही निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। श्री बहुगुणा ने कहा तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा युवाओं की रोजगार क्षमता में सुधार ला सकता है। हमारा लक्ष्य उत्तराखंड के युवाओं को वैश्विक स्तर के कौशल से लैस करना है।

आयोजित कौशल संवाद कार्यक्रम में राज्य के 80 से अधिक राजकीय औद्योगिक संस्थानों , सितारगंज, काशीपुर, मछोड़, कालाढूंगीप्रशिक्षण, हरिद्वार, देहरादून, नईटिहरी, एव चम्बा इत्यादि के हजारो छात्र-छात्राऐं वर्चुअली जुड़े। इस कौशल संवाद में प्रशिक्षणार्थियोंके द्वारा विभागीय मंत्री सौरभ बहुगुणा को अपनी एवं प्रशिक्षण संस्थान से सम्बन्धित समस्याओ से अवगत कराया गया। जिसमें छात्रावास, प्ले ग्राउण्ड, सफाई कर्मी, अनुदेशक, मशीनें, लेथ मशीन, कम्प्यूटर एवं टूल्स इक्यूपमेन्ट, कैंटीन, यातायात की सुविधा, बसपास की सुविधा, भवन निर्माण, ड्रेस शुल्क, सी.टी.आई. कोर्स, प्लेसमेन्ट, सोलर टैक्नीशीयन की साज-सज्जा, इत्यादि मुख्य समस्याएं रही।

संवाद कार्यक्रम में कौशल विकास सचिव सी. रविशंकर सचिव कौशल विकास द्वारा विभिन्न रोजगारपरक एवं नवाचार सम्बन्धी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। संजय कुमार निदेशक कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के द्वारा सभी समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया।

संवाद कार्यक्रम संजय कुमार निदेशक कौशल विकास एवं सेवायोजन, सुखदेव सिंह नगर पालिका अध्यक्ष सितारगंज, मयंक अग्रवाल संयुक्त निदेशक  कुमाऊँ मण्डल हल्द्वानी, मुकेश सनवाल भाजपा मण्डल अध्यक्ष, दीपक गुप्ता सभासद, सचिन गंगवार सभासद, चन्दन श्रीवास्तव, भोला जोशी मण्डल महामंत्री, सौरभ अरोरा, लोकेश चन्द्र भट्ट, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सितारगंज, अनिल कुमार सैनी, मनोज कुमार जोशी कार्यदेशक एवं समस्त कर्मचारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सितारगंज इत्यादि उपस्थित रहें।

 

 

 

 

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.